भारत में छोटे बच्चे से लेकर बड़े लोग तक आंखों में काजल लगाते है। घर पर बना काजल आंखों में लगाने से सुंदरता तो बढ़ती ही है। साथ ही, कई अन्य फायदे भी मिलते हैं।
अगर कोई व्यक्ति आंखों में काजल लगता है, तो उसे आंखों से जुड़े गजब के फायदे मिलते हैं। आइए इन फायदों के बारे में जानते है।
अक्सर कई बार लोगों को आंखों का इंफेक्शन हो जाता है। लेकिन काजल लगाने से उस इंफेक्शन से काफी हद तक बचा जा सकता है।
आंखों में काजल लगाने से ठंडक मिल सकती है। जिन लोगों की आंखे चुभती सी महसूस होती है उनको काजल लगाना चाहिए।
आंखों में काजल लगाने से सूजन कम होती है। दरअसल, कई बार हाथ से आंख मसलने से सूजन हो जाती है। इसको काजल कम करता है।
नियमित रूप से आंखों में काजल लगाने से आंखों की सफाई भी होती है। आंखों में धूल जाने से गंदगी जमती है, लेकिन काजल लगाने से समय-समय पर खुद साफ होता रहता है।
अगर आप काजल लगा रहे है, तो घर पर ही बनाएं। मार्केट की केमिकल वाली काजल को लगाने से परहेज करें। साथ ही, सीमित मात्रा में काजल लगाएं।
काजल आंखों की हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ