कपूर और लोबान जलाने से क्या होता है?


By Ayushi Singh19, Apr 2025 12:41 PMnaidunia.com

कपूर और लोबान का प्रयोग पूजा-पाठ में किया जाता है और इसका उपाय करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। आइए जानते हैं कि कपूर और लोबान जलाने से क्या होता है-

नकारात्मक ऊर्जा होती है दूर

कपूर और लोबान जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

मिलती है मानसिक शांति

कपूर और लोबान का धुआं घर में करने से वातावरण शुद्ध होता है और इससे मानसिक शांति मिलती है।

बनी रहती है सुख-समृद्धि

माना जाता है कि कपूर और लोबान जलाने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है और शांति का वास होता है।

पूजा-पाठ में प्रयोग

कपूर और लोबान का प्रयोग पूजा-पाठ में किया जाता है और ऐसा करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। साथ ही, उनकी कृपा प्राप्त होती है।

शनि दोष से मुक्ति

शनि देव को लोबान बहुत प्रिय है, इसलिए लोबान जलाने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है और इससे शुभ परिणाम मिलते हैं।

दूर होता है नजर

कहा जाता है कि कपूर और लोबान का धुआं नजर दोष से बचाव करता है और इससे बुरी नजर का प्रभाव कम होता है।

इन कारणों से कपूर और लोबान जला सकते हैं। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

दक्षिण दिशा में शीशा लगाने से क्या होता है?