पूजा-पाठ के दौरान कपूर को जलाया जाता है और इसे जलाने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। आइए जानते हैं कि आंगन में कपूर जलाने से क्या होता है-
घर के आंगन में कपूर जलाने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
ऐसा माना जाता है कि घर के आंगन में कपूर जलाने से परिवार में खुशहाली बनी रहती है और इससे सारी मुसीबत दूर होती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर में कपूर जलाने से पितृदोष से मुक्ति मिलती है और इससे सुख-शांति भी बनी रहती है।
घर के आंगन में कपूर जलाने से वातावरण शुद्ध होता है और इससे सकारात्मक माहौल बना रहता है। साथ ही, सुख-समृद्धि भी बनी रहती है।
अगर जीवन में तनाव का सामना कर रहे हैं, तो घर में कपूर जलाने से मानसिक शांति मिलती है और इससे तनाव भी कम होता है।
घर में वास्तुदोष के कारण समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो कपूर जलाने से वास्तुदोष दूर होता है और इससे शांति भी बनी रहती है।
इन कारणों से आंगन में कपूर जलाना चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM