हिंदू धर्म में कपूर का विशेष महत्व है। पूजा-पाठ के दौरान कपूर को जलाने से व्यक्ति की सारी मनोकामना पूर्ण होती है और भगवान का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। आइए जानते हैं कि शाम के समय कपूर जलाने से क्या होता है-
अगर शाम के समय में पूजा के दौरान कपूर को जलाते हैं, तो इससे परिवार और घर में सुख-शांति आती है और खुशी का माहौल बना रहता है।
अगर किसी प्रकार से घर में नकारात्मकता का वास है,तो रोजाना शाम के समय में कपूर जलाने से नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मकता का वास होता है।
अगर लंबे समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं,तो शाम के समय में कपूर जलाने से आर्थिक तंगी दूर होती है और धन लाभ भी होता है।
अगर शाम के समय में पूजा के दौरान कपूर जलाते हैं,तो घर में देवी-देवताओं का वास होता है और उनकी कृपा बनी रहती है।
अगर घर में परिवार के बीच क्लेश होते हैं, तो शाम के समय में कपूर जलाने से आपसी क्लेश दूर होते हैं और प्रेम बना रहता है।
अगर शाम के समय में कपूर जलाते हैं, तो इससे व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है और वह जीवन में तरक्की भी करते हैं।
इन कारणों से शाम के समय कपूर जला सकते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM