चावल पर कपूर जलाने से क्या होता है?


By Ayushi Singh09, Apr 2025 04:30 PMnaidunia.com

ज्योतिष शास्त्र में कपूर से संबंधित कई नियम बताए गए है, जिससे धन लाभ के साथ कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। आइए जानते हैं कि चावल पर कपूर जलाने से क्या होता है-

घर में रोजाना कपूर जलाना

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर में रोजाना कपूर जलाने या आरती करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति का वास होता है।

चावल का महत्व

हिंदू धर्म में चावल का विशेष महत्व है और चावल का प्रयोग अक्षत के रूप में किया जाता है। साथ ही, इसे शुद्धता, शांति और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है।

चावल पर कपूर जलाना

माना जाता है कि एक मुट्ठी चावल लें और घर के मुख्य द्वार पर बाएं तरफ रखें। फिर उसके ऊपर कपूर जलाएं ऐसा करने से शिव जी की कृपा प्राप्त होती है और परेशानियों से राहत मिलती है।

होता है धन लाभ

एक दीपक में चावल लें और उसमें कुछ कपूर के टुकड़े रखकर जलाएं। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है और धन लाभ के योग बनते हैं।

तिजोरी में रखें

चावल के ऊपर कपूर रखकर जलाएं और बाद में कुछ बचे हुए चावल को तिजोरी में रखें। ऐसा करने से धन-धान्य का भंडार भरा रहता है।

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

कहा जाता है कि चावल के ऊपर कपूर रखकर जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और इससे बुरी शक्तियों का वास नहीं होता है।

इन कारणों से चावल पर कपूर जला सकते हैं। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

क्या घर में शालिग्राम रख सकते हैं?