हिंदू धर्म में कपूर जलाने का विशेष महत्व बताया गया है। कपूर का धुआं घर में करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। साथ ही, कई चमत्कारी फायदे भी मिलते हैं।
पीपल के पत्ते पर कपूर का रखकर जलाना भी शुभ माना जाता है। दरअसल, कपूर का संबंध शुक्र ग्रह और पीपल का संबंध बृहस्पति से माना जाता है।
अगर आप चाहते हैं कि आपका परिवार बुरी नजरों से बचा रहें, तो घर में कपूर के साथ पीपल का पत्ता जलाना चाहिए।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कपूर के साथ पीपल का पत्ता जलाने से नवग्रह शांत होते हैं। साथ ही, ग्रह दोष से छुटकारा मिलता है।
अगर आप धन से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं, तो कपूर के साथ पीपल का पत्ता जलाना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
अक्सर छोटी-छोटी गलतियों के कारण घर में वास्तु दोष लग जाता है। इसे दूर करने के लिए कपूर के साथ पीपल का पत्ता जलाना चाहिए।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।