कार्तिक मास में तुलसी परिक्रमा करने से क्या होता है?


By Ayushi Singh22, Oct 2024 05:44 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय माना जाता है और इस पौधे की पूजा करने से घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। आइए जानते हैं कि कार्तिक मास में तुलसी परिक्रमा करने से क्या होता है-

करते हैं परिक्रमा

कार्तिक मास में तुलसी के पौधे की विशेष रुप से पूजा की जाती है और परिक्रमा की भी जाती है।

कितनी परिक्रमा करनी चाहिए?

ऐसा माना जाता है कि पूजा करने के बाद 7,11,21,51 या 108 बार परिक्रमा करनी चाहिए और इसे शुभ भी माना जाता है।

आती है सुख-समृद्धि

ऐसा कहा जाता है कि कार्तिक मास में तुलसी परिक्रमा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और इससे मन शांत होता है।

होता है परिवर्तन

कार्तिक मास में तुलसी परिक्रमा करने से जीवन में कई सकारात्मक परिवर्तन होते हैं और इससे जीवन खुशहाल रहता है।

दूर होती है समस्या

कार्तिक मास में तुलसी परिक्रमा करने से जीवन में आने वाली समस्या दूर होती है और इससे तनाव भी दूर होता है।

पूर्ण होती है मनोकामना

तुलसी परिक्रमा करने से जीवन की सारी मनोकामना पूरी होती है और इससे माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

इन कारणों से कार्तिक मास में तुलसी परिक्रमा करनी चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

पर्स गिफ्ट या दान करने से क्या होता है?