हिंदू धर्म में नारियल का विशेष महत्व है। इसका प्रयोग सभी पूजा-पाठ में किया जाता है और इससे माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं कि नारियल का दान करने से क्या होता है-
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगलवार के दिन नारियल का दान करने से सेहत में सुधार होता है और बीमारियों से छुटकारा मिलता है।
ऐसा माना जाता है कि देवी-देवता को नारियल अर्पित करने से जीवन के सारे कष्ट दूर होते हैं और मनोकामना भी पूरी होती है।
किसी भी पूजा-पाठ में नारियल का प्रयोग करना शुभ माना जाता है। नारियल को फोड़ने से सारे शुभ काम बिना बाधा के पूरे होते हैं।
नारियल के बाहरी हिस्से को घमंड का प्रतीक जबकि अंदर के हिस्से को पवित्रता और शांति का प्रतीक माना जाता है।
एकाक्षी नारियल मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है। इसे चढ़ाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है और अपनी कृपा बनाए रखती है।
नारियल का दान करने से जीवन में आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है। साथ ही, धन लाभ के योग बनते हैं।
इन कारणों से नारियल का दान कर सकते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM