दिवाली के दिन कमल के फूल को तिजोरी में रखने से क्या होता है?


By Ayushi Singh25, Oct 2024 05:30 PMnaidunia.com

दिवाली के दिन माता लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है। इससे उनकी कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं कि दिवाली के दिन कमल के फूल को तिजोरी में रखने से क्या होता है-

आय और सौभाग्य में वृद्धि

दिवाली के दिन कमल के फूल को तिजोरी में रखने से आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है। इससे धन लाभ के योग भी बनते हैं।

प्राप्त होती है कृपा

दिवाली के दिन कमल के फूल को तिजोरी में रखने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और इससे प्रसन्न भी होती है।

आर्थिक स्थिति होती है मजबूत

कमल के फूल को तिजोरी में रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और इससे पैसों की तंगी भी दूर होती है।

कर्ज से छुटकारा

ऐसा माना जाता है कि कमल के फूल को तिजोरी में रखने से कर्ज से छुटकारा पाया जा सकता है और इससे तिजोरी भी भरी रहती है।

आती है सकारात्मक ऊर्जा

कमल के फूल को तिजोरी में रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और वातावरण भी शुद्ध होता है।

भरा रहता है भंडार

इस दिन कमल के फूल को तिजोरी में रखने से धन-धान्य का भंडार भरा रहता है और जीवन सफल होता है।

इन कारणों से दिवाली के दिन कमल के फूल को तिजोरी में रखना चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

दिवाली के दिन भगवान गणेश को कौन-से फूल अर्पित करने चाहिए?