हिंदू धर्म में नारियल का विशेष महत्व है और इसे श्रीफल भी कहा जाता है। इसका प्रयोग पूजा-पाठ के दौरान किया जाता है। आइए जानते हैं कि सूखा नारियल घर में रखने से क्या होता है-
वास्तु के अनुसार, घर में सूखा नारियल रखना शुभ माना जाता है और इसे घर में रखने से माता लक्ष्मी का वास घर में होता है।
माना जाता है कि घर में सूखा नारियल रखने से जीवन में बरकत बनी रहती है। साथ ही, परिवार में खुशियों का आगमन होता है।
कहा जाता है कि घर में सूखा नारियल रखने से व्यक्ति की आर्थिक समस्याएं दूर होती है और इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
वास्तु के अनुसार, घर के आंगन में नारियल का पेड़ लगाना अच्छा माना गया है और इससे आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है।
घर में सूखा नारियल रखने से व्यापार में लाभ होता है और इससे जीवन में तरक्की भी प्राप्त होती है। साथ ही, शुभ परिणाम भी प्राप्त होते हैं।
घर में सूखा नारियल रखने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही, जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं।
इन कारणों से सूखा नारियल घर में रख सकते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM