मनी प्लांट में गोमती चक्र रखने से क्या होता है?


By Ayushi Singh06, Jun 2025 01:12 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में मनी प्लांट और गोमती चक्र का विशेष महत्व है। आइए जानते हैं कि मनी प्लांट में गोमती चक्र रखने से क्या होता है-

माना जाता है शुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट में गोमती चक्र बांधना शुभ माना जाता है। इससे जीवन में विशेष लाभ मिलते हैं।

माता लक्ष्मी होती है प्रसन्न

माना जाता है कि मनी प्लांट में माता लक्ष्मी का वास होता है और गोमती चक्र भगवान विष्णु को प्रिय है। इस पौधे में गोमती चक्र बांधने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है।

धन-दौलत में बढ़ोतरी

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट में गोमती चक्र रखने से धन-दौलत में बढ़ोतरी होती है और इससे पैसों की तंगी से छुटकारा मिलता है।

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

मनी प्लांट में गोमती चक्र रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

घर में बनी रहती है सुख-शांति

गोमती चक्र को सुख और शांति का प्रतीक माना जाता है। मनी प्लांट में गोमती चक्र बांधने से घर में सुख-शांति का वास होता है।

मनी प्लांट में गोमती चक्र किस दिन अर्पित करें?

जीवन में लाभ पाने के लिए शुक्रवार के दिन गोमती चक्र पर तिलक लगाएं और लाल कपड़े पर गोमती चक्र को रखकर अर्पित करें।

इन कारणों से मनी प्लांट में गोमती चक्र रखना चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

तुलसी के पास जलाएं यह 1 चीज, होगी दोगुनी बरकत