अक्सर सभी लोगों के घर में नीम का पेड़ होता है और इसे शुभ भी माना जाता है। इस पेड़ में देवी-देवता का वास होता है। आइए जानते हैं कि नीम के पत्तों को घर में रखने से क्या होता है-
नीम के पत्तों को जलाकर धुआं करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
अगर घर में किसी प्रकार का वास्तु दोष है, तो नीम के पत्तों को जलाकर घर के कोनों में धुआं करने से सारे वास्तु दोष दूर होते हैं।
घर में अशांति का माहौल बना रहता है, तो नीम के पत्तों को जलाकर घर के मुखय दार पर रख दें। इससे घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
नीम के पत्तों को मंदिर में रखने से इंसान की आयु लंबी होती है और जीवन में खुशहाली भी बनी रहती है। इसे देवी-देवता की कृपा प्राप्त होती है।
अगर घर में किसी को हमेशा बुरी नजर लगती है, तो घर में नीम के पत्तों को जलाकर और उसके धुएं से नजर उतारने पर बुरी नजर से छुटकारा मिलता है।
अगर जीवन में कामों में बाधा का सामना कर रहे हैं, तो नीम के पत्तों को जलाकर काम की जगह पर धुआ करने से सारी बाधा दूर होती है।
इन कारणों से नीम के पत्तों को घर में रख सकते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM