पीली सरसों को ईशान कोण में रखने से क्या होता है?


By Ayushi Singh21, Jan 2025 05:15 PMnaidunia.com

अक्सर लोग जीवन में परेशानियों से निजात पाने के लिए कई उपायों को अपनाते हैं। आइए जानते हैं कि पीली सरसों को ईशान कोण में रखने से क्या होता है-

आती है सुख-समृद्धि

माना जाता है कि पीली सरसों को ईशान कोण में रखने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है और शांति भी बनी रहती है।

प्राप्त होती है कृपा

पीली सरसों को ईशान कोण में रखने से लक्ष्मी नारायण की कृपा मिलती है और इससे घर में खुशियों का आगमन होता है।

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

घर में पीली सरसों का छिड़काव करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार रहता है और इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

दीपक में जलाएं

पीली सरसों को दीपक में डालकर जलाने से शत्रुओं से छुटकारा मिलता है और इससे घर का वातावरण भी शुद्ध होता है।

मुख्य द्वार पर लटकाएं

पीली सरसों को लाल कपड़े में बांधकर मुख्य द्वार पर लटकाने से पितृदोष से मुक्ति मिलती है और इससे सुख-शांति का वास होता है।

होता है धन लाभ

पीली सरसों को ईशान कोण में रखने से पैसों से संबंधित समस्या दूर होती है और इससे धन लाभ के योग बनते हैं।

इन कारणों से पीली सरसों को ईशान कोण में रखना चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

इस मूलांक की लड़कियों की नाक पर रहता है गुस्सा, करती हैं मनमानी