पीतल के बर्तन में दीपक जलाने से क्या होता है?


By Ayushi Singh20, Aug 2024 05:24 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के कई नियम बताए गए है, जिन्हें ध्यान में रखकर ही पूजा करनी चाहिए। इससे व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं कि पीतल के बर्तन में दीपक जलाने से क्या होता है-

दूर होता है आर्थिक संकट

पूजा करते समय अगर पीतल के बर्तन में दीपक जलाते हैं, तो इससे जीवन के सारे आर्थिक संकट दूर होते हैं और लाभ के योग बनते हैं।

प्रसन्न होती है माता लक्ष्मी

शाम के समय में पीतल के बर्तन में दीपक जलाते हैं, तो इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है और घर में वास भी करती है।

होता है धन लाभ

अगर किसी कारण से धन की समस्याओं का सामना कर रहे है, तो पीतल के बर्तन में दीपक जलाने से धन लाभ होता है।

ग्रह होते हैं मजबूत

जिन लोगों के कुंडली बृहस्पति ग्रह कमजोर है, वह लोग पूजा करते समय पीतल के बर्तन में दीपक जलाएं। इससे ग्रह मजबूत होते हैं।

प्राप्त होती है कृपा

भगवान विष्णु को पीला रंग बेहद प्रिय हैं, इसलिए पीतल के बर्तन में दीपक जलाने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।

माना जाता है शुभ

पूजा के दौरान पीतल के बर्तन में दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख-शांति आती है और काम भी बनने लगते हैं।

इन वजह से पीतल के बर्तन में दीपक जला सकते हैं। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

हनुमान जी से मन्नत कैसे मांगे?