अक्सर दक्षिण दिशा में दीपक जलाने की मनाही होती है, लेकिन कई कारणों की वजह से इस दिशा में दीपक जलाया जाता है। आइए जानते हैं कि दक्षिण दिशा में दीपक जलाने से क्या होता है-
दक्षिण दिशा को यम की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में दीपक जलाने से अकाल मृत्यु का प्रभाव कम होता है।
ऐसा कहा जाता है कि इस दिशा में दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और बुरी शक्तियां दूर होती है।
इस दिशा में दीपक जलाने से घर-परिवार में सुख-शांति आती है और सेहत में सुधार भी देखने को मिलता है।
दक्षिण दिशा में दीपक जलाने से घर में सकारात्मक संचार होता है और इससे वातावरण भी शुद्ध होता है।
इस दिशा में विशेष रूप से आटे का दीपक जलाना अच्छा माना जाता है, जिससे कई समस्या दूर होती है।
इस दिशा में दीपक जलाने से मंगल ग्रह मजबूत होता है और जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति भी होती है।
इन कारणों से दक्षिण दिशा में दीपक जलाना चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM