तुलसी के पास चमेली के तेल का दीपक जलाने से क्या होता है?


By Ayushi Singh18, May 2025 07:00 AMnaidunia.com

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है और इसे घर में लगाना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि तुलसी के पास चमेली के तेल का दीपक जलाने से क्या होता है-

तुलसी के पास चमेली का दीपक

चमेली का तेल हनुमान जी को प्रिय है और तुलसी भी हनुमान जी को चढ़ाई जाती है। ऐसे में तुलसी के पास चमेली तेल का दीपक जलाने से सुख-शांति बनी रहती है।

तुलसी के पास दीपक

ऐसा माना जाता है कि तुलसी के पास दीपक जलाने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है और घी का दीपक जलाना शुभ माना जाता है।

हनुमान जी की कृपा

कहा जाता है कि हनुमान जी को चमेली के तेल काफी प्रिय है और इस तेल का दीपक तुलसी के पास जलाने से हनुमान जी की कृपा बनी रहती है।

दूर होते हैं क्लेश

ऐसी मान्यता है कि तुलसी के पास चमेली के तेल का दीपक जलाने से गृह क्लेश दूर होते हैं और सुख-समृद्धि बनी रहती है।

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

तुलसी के पास चमेली के तेल का दीपक जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है और इससे वातावरण शुद्ध होता है।

मिलती है तरक्की

तुलसी के पास चमेली तेल का दीपक जलाने से हनुमान जी की कृपा बनी रहती है, जिससे परिवार के लोगों को तरक्की मिलती है।

इन कारणों से तुलसी के पास चमेली के तेल का दीपक जलाना चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

ज्येष्ठ अमावस्या पर करें ये उपाय, हर काम होंगे सफल