पान के पत्ते पर गुड़हल के फूल रखकर अर्पित करने से क्या होता है?


By Ayushi Singh28, Dec 2024 02:00 PMnaidunia.com

पान के पत्ते का पूजा-पाठ में विशेष महत्व है और इसके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। आइए जानते हैं कि पान के पत्ते पर गुड़हल के फूल रखकर अर्पित करने से क्या होता है-

माना जाता है शुभ

पान के पत्ते पर गुड़हल के फूल रखकर भगवान के सामने अर्पित करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है और प्रसन्न भी होते हैं।

पूर्ण होती है मनोकामना

ऐसा माना जाता है कि पान के पत्ते के इस फूल को रखकर देवी-देवता का सामने चढ़ाने से सारी मनोकामना पूर्ण होती है।

आर्थिक स्थिति होती है मजबूत

पान के पत्ते पर गुड़हल का फूल रखकर अर्पित करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और इससे पैसों की तंगी भी दूर होती है।

प्राप्त होती है कृपा

गुड़हल का फूल माता दुर्गा को बेहद प्रिय है और उन्हें अर्पित करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। इससे उनकी कृपा प्राप्त होती है।

खुशियों का आगमन

पान के पत्ते पर गुड़हल का फूल रखकर अर्पित करने से परिवार में खुशियों का आगमन होता है और इससे बरकत भी बनी रहती है।

माता लक्ष्मी होती है प्रसन्न

पान का पत्ता माता लक्ष्मी को बहुत पसंद है और इसे अर्पित करने से वह प्रसन्न होती है। साथ ही, उनकी कृपा भी प्राप्त होती है।

इन कारणों से पान के पत्ते पर गुड़हल के फूल रखकर अर्पित करना चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

सुहागिन महिलाएं ये 2 दिन सिंदूर लगाएंगी तो वैवाहिक जीवन होगा खराब