घर में धनिया लगाने से क्या होता है?


By Ayushi Singh27, Jul 2024 06:30 PMnaidunia.com

अक्सर धनिया का प्रयोग खाने में किया जाता है, लेकिन इसको घर में उगाने से कई समस्याओं से निजात पा सकते हैं। कई पेड़-पौधे के घर में लगाना शुभ माना जाता है, जिससे वातावरण भी शुद्ध रहता है। आइए जानते हैं कि घर में धनिया लगाने से क्या होता है-

ज्योतिष शास्त्र

ज्योतिष शास्त्र में धनिया का उपयोग अपने घर की खुशहाली और संपन्नता के लिए किया जाता है। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।

दूर होती है दरिद्रता

अगर घर में धनिया लगाते हैं, तो इससे दरिद्रता दूर होती है और साथ ही, किसी प्रकार से धन की समस्या है, तो वह भी दूर होती है।

नहीं रहेगी धन की कमी

किसी माह की शुक्ल पक्ष के मंगलवार को मिट्टी के बर्तन में सूखा धनिया, कुछ सिक्के और पानी मिलाकर रख दें। उस बर्तन को घर के उत्तर दिशा में रखें। जब धनिया निकाल आए तो उसमें से एक सिक्का लें। उसको अलमारी या तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से धन की कमी नहीं रहेगी।

दूर होगी हर समस्या

अगर किसी प्रकार की जीवन में परेशानी चल रही है, तो लाल कपड़े में धनिया बांधकर मंदिर जाकर भगवान हनुमान के पास रखें। इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे सारी समस्या दूर हो सकती है।

मजबूत होगी आर्थिक स्थिति

अगर घर में पैसा नहीं टिकता है, जितनी कमाई होती है उतना ही पैसा खर्च भी हो जाता है तो बुधवार के दिन गाय को हरा धनिया खिलाएं। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

माना जाता है शुभ

घर में धनिया को उगाना शुभ माना जाता है। इसे किसी गमले में उगा सकते हैं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। साथ ही, पारिवारिक मनमुटाव भी नहीं होते हैं।

इन कारणों से घर में धनिया लगा सकते हैं। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

लोगों से खुद को अलग कैसे बनाएं?