वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को घर में लगाने से कई लाभ मिलते हैं और इससे जुड़े कई नियम भी बताए गए हैं। आइए जानते हैं कि मनी प्लांट में कपूर बांधने से क्या होता है-
माना जाता है कि मनी प्लांट में कपूर बांधने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ जाता है और इससे नकारात्मक ऊर्जा कम होने लगती है।
मनी प्लांट में कपूर बांधने से जीवन में चल रही परेशानियां दूर होने लगती है और इससे खुशियों का आगमन होता है।
वास्तु के अनुसार, घर में मनी प्लांट का पौधा लगाने से यह धन को आकर्षित करता है, लेकिन कपूर में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो धन के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है।
कहा जाता है कि मनी प्लांट में कपूर बांधने से समृद्धि को आकर्षित करने की क्षमता बढ़ जाती है और इससे धन की कमी दूर होती है।
मनी प्लांट में कपूर बांधने से घर का वातावरण शुद्ध होने लगता है और इससे सुख-शांति का वास होता है।
दक्षिण-पूर्व दिशा को धन की दिशा मानी जाती है और इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से धन से संबंधित लाभ होते हैं।
इन कारणों से मनी प्लांट में कपूर बांधना चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM