पान के पत्ते में कलावा बांधने से क्या होता है?


By Ayushi Singh14, Jan 2025 01:20 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में कलावे का विशेष महत्व है और इसे रक्षा सूत्र भी कहा जाता है। आइए जानते हैं कि पान के पत्ते में कलावा बांधने से क्या होता है-

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

पान के पत्ते में कलावा बांधने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

प्राप्त होती है कृपा

ऐसा माना जाता है कि पान के पत्ते पर कलावा जलाने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और वातावरण शुद्ध होता है।

बुरी शक्तियां होती है दूर

अगर घर में बुरी शक्तियां का संचार होता है तो पान के पत्ते पर कलावा बांधे। ऐसा करने से बुरी शक्तियां दूर होती है।

मिलती है तरक्की

जीवन में लाख कोशिश के बाद भी काम में बाधा आ रही है तो पान के पत्ते पर कलावा बांधकर किसी सुरक्षित जगह पर रख दें। इससे जीवन में तरक्की मिलती है।

बनी रहती है खुशहाली

पान के पत्ते पर कलावा बांधने से घर-परिवार में खुशियों का आगमन होता है और इससे कई परेशानियों से छुटकारा भी मिलता है।

बना रहता है आशीर्वाद

ऐसा माना जाता है कि पान के पत्ते पर कलावा बांधने से देवी-देवता का आशीर्वाद मिलता है और सुख-शांति बनी रहती है।

इन कारणों से पान के पत्ते में कलावा बांधना चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

फिटकरी से कर्ज मुक्ति के उपाय