हिंदू धर्म में एक मुखी रुद्राक्ष को बेहद प्रभावशाली बताया गया है और इसे पहनने से आध्यात्मिक उन्नति और एकाग्रता मिलती है। आइए जानते हैं कि एकमुखी रुद्राक्ष पहनने से क्या होता है-
जिन लोगों के कुंडली में सूर्य कमजोर होता है उन लोगों को एकमुखी रुद्राक्ष पहनने से सूर्य ग्रह मजबूत होता है।
कहा जाता है कि करियर में सफलता पाने के लिए एकमुखी रुद्राक्ष को धारण करना चाहिए। इससे जीवन में तरक्की मिलती है।
माना जाता है कि एकमुखी रुद्राक्ष को धारण करने से व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है और इससे मनोबल भी तेज होता है।
एकमुखी रुद्राक्ष छात्र वर्ग के लिए लाभकारी माना जाता है और इसे धारण करने से उनका मन शांत होता है।
एकमुखी रुद्राक्ष को धारण करने से जीवन में सारी बाधाएं दूर होती है और इससे सुख-शांति का वास होता है।
एकमुखी रुद्राक्ष को धारण करने से तनाव कम होने लगता है और इससे मानसिक शांति भी मिलती है।
इन कारणों से एकमुखी रुद्राक्ष पहनना चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM