विटामिन-C की कमी से होती हैं ये समस्याएं


By Arbaaj23, Jul 2024 02:40 PMnaidunia.com

शरीर को दुरुस्त रखने के लिए विटामिन्स की जरूरत होती है। एक भी विटामिन की कमी होने पर समस्याएं होने लगती है। शरीर में विटामिन्स कई कारणों से हो सकता है।

विटामिन-C

शरीर में विटामिन-C की कमी होने से कई समस्याएं शरीर में होने की संभावना होती है। आइए जानते है कि शरीर में विटामिन-C की कमी होने से क्या समस्याएं हो सकती है?

बेजान और रूखी त्वचा

शरीर में विटामिन-C की कमी होने से त्वचा बेजान और रूखी पड़ने लगती है। इसके साथ ही, झुर्रियों की भी समस्या हो सकती है।

शरीर का वजन बढ़ाना

अक्सर कुछ लोगों के शरीर का वजन बढ़ाने लगती है। यह वजन शरीर में विटामिन-C की कमी से भी हो सकता है। विटामिन-C की कमी से पेट के आसपास चर्बी भी जमने लगती है।

इम्यूनिटी कमजोर

विटामिन-C की कमी के कारण शरीर की इम्यूनिटी भी कमजोर पड़ने लगती है। इम्यूनिटी को बढ़ाने में विटामिन-C की अहम भूमिका होती है।

देर से घाव भरना

अगर शरीर में विटामिन-C की कमी होने लगती है, तो घाव भरने में काफी समय लगने लगता है। विटामिन-C भरपूर होने से घाव तेजी से भरता है।

मसूड़ों से खून निकलना

शरीर में विटामिन-C की कमी पर दांतों पर भी असर पड़ता है। इसकी कमी से कोलेजन की भी कमी होने लगती है और मसूड़ों से खून निकलने लगता है।

विटामिन-C फूड्स

शरीर में विटामिन-C की पूर्ति करने के लिए संतरा, अमरूद, पपीता, कीवी, ब्रोकली जैसी चीजों का सेवन करें। इन चीजों को खाने से विटामिन-C की कमी दूर होती है।

विटामिन-C की कमी होना शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सुबह चुकंदर का जूस पीने के फायदे