शरीर को दुरुस्त रखने के लिए कई पोषक तत्व की जरूरत होती हैं। उन्हीं में से एक मैग्नीशियम भी है। इसकी कमी होने से शरीर में कई बदलाव होने लगते हैं।
शरीर में मैग्नीशियम की कमी तब होती है, जब हम मैग्नीशियम वाली चीजों का सेवन नहीं करते है। मैग्नीशियम शरीर खुद से नहीं बनता है। इसके लिए फूड्स का सेवन करना पड़ता है।
शरीर में मैग्नीशियम की कमी होने पर एनर्जी की कमी होने लगती है और व्यक्ति थका हुआ और कमजोर महसूस करते हैं।
शरीर में मैग्नीशियम की कमी होने से पाचन भी बिगड़ जाता है, जिसके कारण कब्जी का समस्या पैदा हो सकती है।
मैग्नीशियम की कमी के कारण सिरदर्द और की समस्या हो सकती है। इसके साथ ही, माइग्रेन की समस्या भी बढ़ने की संभावना होती है।
मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर रेगुलेट करने में मदद करता है। यह ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करता है, जिससे ब्लड फ्लो बेहतर होता है। ऐसे में इसकी कमी से प्रेशर बढ़ सकता है।
मैग्नीशियम की कमी के कारण मांसपेशियों में अचानक से अकड़न और ऐंठन जैसी समस्या होने लगती हैं, जिसके कारण मांसपेशियां कमजोर भी हो सकती हैं।