कई बार आप घर से निकलते हैं और काली बिल्ली आपका रास्ता काट देती है, तो इसे लेकर लोगों की अलग-अलग धारणा होती है, लेकिन आज हम बताएंगे कि काली बिल्ली रास्ता काट दे, तो क्या होता है-
भारत में काली बिल्ली अगर रास्ता काटती है, तो इसे अपशगुन मानते हैं। साथ ही, लोगों का मानना है कि उस काम को करने में मुश्किलें आती हैं।
माना जाता है कि अगर आप कहीं जा रहे हैं और काली बिल्ली रास्ता काट दे, तो अनहोनी होने की आंशका बढ़ जाती है।
मान्यताओं के अनुसार काली बिल्ली को अशुभ माना जाता है। इसलिए, इसे कई लोग शैतानी शक्ति का प्रतीक मानते हैं।
विज्ञान के मुताबिक काली बिल्ली का रास्ता काटना सिर्फ अंधविश्वास होता है। इसका किसी भी वास्तविक घटना से कोई संबंध नहीं है।
कई बार हम इस तरह के अंधविश्वास को सच मानने लगते हैं। जिसकी वजह से हमारा बनने वाला काम भी बिगड़ जाता है।
पश्चिमी देशों के अनुसार काली बिल्ली को जादू और बुरी शक्तियों से जोड़कर देखा जाता है। इसलिए, उनके मुताबिक काली बिल्ली अशुभ होती हैं।
प्राचीन मिस्र में काली बिल्ली को देवी बस्टेट की वशंज मानते थे। इसलिए, लोग इसे पूजनीय मानते थे। साथ ही, इसे मारने पर लोगों को मृत्युदंड भी दिया जाता था।
काली बिल्ली के रास्ता काटने को शुभ नहीं माना जाता है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com