रात के समय बच्चों के कपड़े बाहर सुखाने से क्या होता है?


By Ayushi Singh16, Jan 2025 06:00 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में बच्चों को लेकर कई मान्यता है, जिसका ध्यान सभी लोगों को रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि रात के समय बच्चों के कपड़े बाहर सुखाने से क्या होता है-

माना जाता है गलत

सनातन धर्म में सूर्यास्त के बाद कई कार्यों को करने की मनाही होती है, जिसका असर सीधा जीवन पर पड़ता है। साथ ही, इससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव भी बढ़ने लगता है।

शाम में न धोए कपड़े

वास्तु के अनुसार शाम के समय कपड़े नहीं धोना चाहिए। अगर किसी कारणवश धोना पड़ जाए तो इन कपड़ो को बाहर नहीं सुखाना चाहिए।

नकारात्मक ऊर्जा का संचार

रात के समय किसी भी प्रकार से कपड़ो को बाहर नहीं सुखाना चाहिए खास बच्चों के कपड़े को बाहर नहीं सूखाएं। इस समय नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

सेहत पर असर

अगर रात के समय बच्चों के कपड़े बाहर सूखाते हैं तो नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो सकता है, जिसके असर सीधे बच्चे के सेहत पर पड़ सकता है।

चंद्रमा की रोशनी

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रात के समय चंद्रमा की रोशनी पृथ्वी पर पड़ती है। बाहर फैले कपड़ो पर भी चंद्रमा की रोशनी पड़ती है जिससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है।

माना जाता है अशुद्ध 

माना जाता है कि सूर्य की रोशनी में सूखे हुए कपड़े साफ और शुद्ध होते हैं वहीं रात के समय सूखे कपड़ों को अशुभ माना जाता है।

इन कारणों से रात के समय बच्चों के कपड़े बाहर नहीं सुखाना चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

हफ्ते में किस दिन कौन सा व्रत करने से होता है क्या लाभ?