बालों से जुड़ी समस्याओं से राहत पाने के लिए कुछ लोग बालों में शहद लगाते हैं। आइए जानते हैं कि बालों में शहद लगाने से क्या होता है?
शहद का इस्तेमाल बालों में करना किसी वरदान से कम नहीं होता है, क्योंकि इसमें विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं।
अगर आप बालों के झड़ने से परेशान हैं, तो बालों में शहद का इस्तेमाल करना चाहिए। शहद लगाने से बालों का झड़ना कम होता है।
अगर आपके बाल रूखे हैं और चमकदार बनाना चाहते है, तो शहद का इस्तेमाल करना चाहिए। इसमें मौजूद तत्व बालों को चमकदार बनाते हैं।
डैंड्रफ से जुड़ी समस्या में भी शहद का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है। शहद में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल के गुण होते हैं।
2 चम्मच शहद में 2 चम्मच दही मिक्स कर लें। अब इस बालों और स्कैल्प पर लगाएं। 30 मिनट बाद बालों को पानी से धोएं।
इसका मिश्रण बनाने के लिए 2 बड़े चम्मच शहद और गुलाब जल मिक्स करें। अब इस मिश्रण को एक स्प्रे बॉटल में भर लें। इस मिश्रण को अपने स्कैल्प पर लगाएं फिर 30 मिनट बाद पानी से धोएं।