वास्तु शास्त्र में हर वस्तु और उसकी सही दिशा का बहुत महत्व होता है। उन्हीं में से एक की बारे में आज हम जानेंगे। रात को खाली कुर्सी छोड़ना एक आम बात होती है, लेकिन मान्यता है कि इससे नेगेटिव एनर्जी घर में प्रवेश करती हैं। आइए जानें।
रात को कुर्सियों को खाली रखने से घर में नेगेटिव एनर्जी का प्रवेश होता है। जिससे घर में टेंशन और परेशानिया बढ़ सकती हैं।
ऐसा कहा जाता है कि रात को खाली पड़ी वस्तुएं जैसे कुर्सी में बुरी शक्तियां आकर्षित हो सकती हैं। इससे घर के लोगों पर बुरा असर होता है।
अगर आपके कमरे में कुर्सी खाली होती है, तो रात को सोने में आपकी नींद डिस्टर्ब होती है और इससे आपको बुरे सपने और बेचैनी महसूस हो सकती है।
ऐसा माना जाता है कि घर में खराब चीजें और खाली समान, जगहें घर के सदस्यों के रिश्तों में दूरी और गलतफहमियां ला सकती है।
वास्तु के अनुसार खाली कुर्सियां अधूरी चीजों का प्रतीक होती है। इससे घरवालों के जीवन में आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती है।
रात को सोने से पहले कुर्सियों को दीवार की ओर घुमा दें या उस पर कपड़े और सामान रख लें। इससे कुर्सी खाली नहीं रहेगी और नेगेटिविटी दूर रहेगी।
घर में पॉजिटिविटी और सुख-शांति बढ़ाने के लिए पूजा, पाठ और हवन करें। इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य जानकारियों पर आधारित है। इस तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए naidunia.com पर क्लिक करें।