कुंडली में चंद्रमा होता है, जो कई लोगों की कुंडली में मजबूत तो कई लोगों की कुंडली में कमजोर होता है। आइए जानते है कि कुंडली में चंद्रमा कमजोर होने से क्या-क्या होता है?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में चंद्रमा की स्थिति कमजोर होना अशुभ माना जाता है। चंद्रमा कमजोर होने पर व्यक्ति के जीवन पर कई प्रभाव देखने को मिलते है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की कुंडली चंद्रमा कमजोर होता है उनको छोटी-छोटी बातों पर परेशान होने लगते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में चंद्रमा की स्थिति कमजोर होने से दिमाग पर भी असर पड़ता है। चंद्रमा कमजोर होने से दिमाग विचलित होने लगता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा की स्थित कमजोर होती है वो गलत फैसले देने लगते है, जिसका भविष्य में बुरा परिणाम मिलता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में चंद्रमा कमजोर होने से व्यक्ति जल से डरने लगता है। जल से भय लगना कुंडली में चंद्रमा के कमजोर की ओर इशारा करता है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ