पूजा-पाठ तो सभी करते हैं और पूजा से जुड़े नियमों का पालन भी करते हैं, इन नियमों में शंख बजाना, घंटी बजाना, दीप जलाना और पूजा के बाद में तिलक लगाना शामिल है।
ऐसी मान्यता है कि तिलक के बिना कोई भी अनुष्ठान और पूजा पूरी नहीं होती है, देवी-देवताओं को भी तिलक लगाया जाता है।
वहीं मस्तक पर तिलक लगाने से कई फायदे मिलते हैं, इससे मिलने वाले फायदों के बारे में जानेंगे। इसके कई वैज्ञानिक फायदे भी हैं।
माथे पर तिलक लगाने से मस्तिष्क शांत रहता है और कार्यों में मन लगता है। ऐसी मान्यता है कि तिलक लगाने से दैवीय आशीर्वाद प्राप्त होता है।
तिलक लगाने से नकारात्मक प्रभाव दूर होते हैं और उग्र ग्रहों से शांति मिलती है, इसलिए रोजाना माथे पर कुमकुम, रोली का तिलक लगा सकते हैं।
तिलक कई तरह का होता है, जैसे कोई चंदन का तिलक लगाता है तो कोई हल्दी और भस्म का तिलक भी लगाता है।
वहीं तिलक लगाकर भगवान का आशीर्वाद लेना चाहिए, इससे कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और सफलता प्राप्त होती है।
तिलक लगाने से व्यक्ति की एकाग्रता बढ़ती है और सिरदर्द से भी राहत मिलती है, वहीं तनाव और अनिद्रा की समस्या भी दूर होती है।
तिलक लगाने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं, ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com