चावल गिरने से क्या होता है?


By Amrendra Kumar Yadav25, Aug 2024 05:08 PMnaidunia.com

चावल का ज्योतिष में महत्व

चावल का उपयोग सिर्फ खाना बनाने में नहीं किया जाता है, बल्कि ज्योतिष शास्त्र में भी इसका विशेष स्थान है।

पूजा-पाठ में किया जाता है इस्तेमाल

इसका इस्तेमाल पूजा-पाठ में किया जाता है। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके इस्तेमाल के बिना कोई भी पूजा पूरी नहीं मानी जाती है।

चावल का गिरना

कई बार चावल हाथ से छूट जाते हैं। ऐसा वास्तु की दृष्टि से शुभ नहीं माना जाता है। इससे कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

किसी परेशानी का सामना

अगर चावल गिर गया है, तो कोई बुरा समाचार सुनने को मिल सकता है। इसके अलावा किसी गंभीर परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है।

मानसिक रूप से परेशानी

चावल का गिरना अशुभ माना जाता है। इससे मानसिक रूप से भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मां अन्नपूर्णा होती हैं नाराज

चावल गिरने से अन्न की देवी माता अन्नपूर्णा नाराज होती हैं। ऐसा होने पर अन्न को उठाकर माथे से लगाना चाहिए और मां अन्नपूर्णा से माफी मांगनी चाहिए।

देवी-देवता होते हैं नाराज

चावल का गिरना देवी-देवताओं के नाराज होने का संकेत माना जाता है। ऐसा होने पर देवी-देवताओं की पूजा करनी चाहिए।

आर्थिक समस्याओं का सामना

अगर हाथ से चावल गिर गया है, तो इस वजह से धन संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

हाथ से चावल का गिरना अशुभ संकेत को दर्शाता है। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com

करियर में सफलता दिलाएंगे ये ज्योतिष उपाय