घर की छत पर रसोई घर होने से क्या होता है?


By Ayushi Singh22, Apr 2025 04:30 PMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र में किचन से संबंधित कई नियम बताए गए है, जिसके अनुसार ही किचन का निर्माण करना चाहिए। आइए जानते हैं कि घर की छत पर रसोईघर होने से क्या होता है-

लगता है वास्तु दोष

वास्तु के अनुसार, घर की छत पर रसोई बनाने से वास्तु दोष लगता है। इसे घर की अग्नि कोण कोण में बनाना चाहिए, न कि छत पर बनवाना चाहिए।

नकारात्मक ऊर्जा का बढ़ता है प्रभाव

घर की छत पर किचन बनवाने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ने लगता है और इससे सकारात्मक ऊर्जा कम होने लगती है।

होती है हानि

वास्तु के अनुसार, घर की छत पर किचन बनवाने से आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है और धन हानि होने लगती है।

परिवार में तनाव

घर की छत पर रसोई बनवाने से पारिवारिक तनाव बढ़ने लगता है और गृह  क्लेश भी बढ़ते हैं। साथ ही, सुख-शांति भी भंग होती है।

रिश्तों में पैदा होती है खटास

वास्तु के अनुसार, घर की छत पर रसोई बनवाने से रिश्तों में खटास पैदा होती है और पति-पत्नी के बीच दरार होती है।

सेहत पर पड़ता है असर

घर की छत पर रसोई बनवाने से परिवार के लोगों के सेहत पर असर पड़ता है और इससे मानसिक अशांति का सामना करना पड़ता है।

इन कारणों से घर की छत पर रसोई घर नहीं बनवाना चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

मंदिर में ताला चढ़ाने से क्या होता है?