शमी का गमला गिरने से क्या होता है?


By Ayushi Singh14, Apr 2025 04:15 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में शमी के पौधे का विशेष महत्व है और इस पौधे की विधि- विधान से पूजा करना शुभ होता है। आइए जानते हैं कि शमी का गमला गिरने से क्या होता है-

माना जाता है अशुभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शमी का गमला गिरना या टूटना अशुभ माना जाता है। ऐसा होने पर घर से तुंरत शमी का गमला हटा देना चाहिए।

नकारात्मक ऊर्जा का संचार

अगर शमी का गमला गिर जाता है तो इससे नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सकारात्मक ऊर्जा कम होने लगती है।

होते हैं पारिवारिक कलह

माना जाता है कि शमी का गमला गिरने से पारिवारिक कलह बढ़ने लगते हैं और इससे सुख-शांति भंग होने लगती है।

धन हानि का सामना

कहा जाता है कि शमी का गमला गिर या टूट जाता है तो इससे धन हानि का सामना करना पड़ता है और आर्थिक तंगी भी बढ़ने लगती है।

राहु का प्रभाव

शमी का गमला गिरता है तो इसका नकारात्मक प्रभाव सीधे राहु पर पड़ता है और इससे जीवन में अशुभ परिणाम मिलते हैं।

बढ़ता है तनाव

शमी का गमला गिरता है तो इससे परिवार के लोगों का तनाव बढ़ने लगता है और इससे अशांति फैलने लगती है।

शमी का गमला गिरने से ये होता है। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

राजा को भिखारी बना सकती हैं घर में रखी ये 4 चीजें