पश्चिम दिशा में सीढ़ियां होने से क्या होता है?


By Ayushi Singh16, Jan 2025 12:45 PMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र में सीढ़ियों से संबंधित कई नियम बताए गए है, जिसका अनुसार ही सीढ़ियों का निर्माण करवाना चाहिए। आइए जानते हैं कि पश्चिम दिशा में सीढ़ियां होने से क्या होता है-

माना जाता है शुभ

वास्तु के अनुसार, पश्चिम दिशा की ओर सीढ़ियां बनाना शुभ माना जाता है। इस दिशा की ओर सीढ़ियां बनवाने से घर में शांति बनी रहती है।

मिलती है सफलता

इस दिशा की ओर सीढ़ियों का निर्माण करवाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और घर के मुखिया को जीवन में सफलता मिलती है।

खुशियों का आगमन

पश्चिम दिशा की ओर सीढ़ियां बनवाने से घर-परिवार में खुशियों का आगमन होता है और इससे घर में सुख-शांति का वास होता है।

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

पश्चिम दिशा की ओर सीढ़ियां बनवाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और इससे नकारात्मक ऊर्जा कम होती है।

घुमावदार न हो सीढ़ी

वास्तु के अनुसार सीढ़ियों की संख्या विषम होनी चाहिए और कभी-भी घर में घुमावदार सीढ़ी नहीं बनवाना चाहिए। इससे वास्तुदोष बढ़ने लगता है।

सीढ़ियों के नीचे न रखें चीज

कभी-भी गलती से सीढ़ी के नीचे सामान नहीं रखना चाहिए और इसके नीचे कूड़ेदान या गंदगी भी नहीं करनी चाहिए। इससे परिवार के लोगों को कष्ट होता है।

इन कारणों से पश्चिम दिशा में सीढ़ियों का निर्माण करवाना चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

नागा साधु किसकी पूजा करते हैं?