कई बार हम सोते समय ऐसे सपने देखते हैं] जो शुभ और अशुभ दोनों होते हैं। कुछ सपने देखकर डर का एहसास होता है। हालांकि, जो सपना देखा हो उसका मतलब रियल लाइफ में ऐसा नहीं होता है। आज हम आपको बताएंगे कि सपने में चोर देखने से क्या होता है।
अगर सपने में चोर पकड़ा हुआ देखा है, तो इसे शुभ माना जाता है। इसका मतलब आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
सपने में जूता चोरी होते हुए देखते हैं, तो अशुभ माना जाता है। इसका मतलब यह होता है कि किसी बात को लेकर जीवन में तनाव हो सकता है।
अगर आप सपने में फोन चोरी होते हुए देखते हैं, तो कोई काम बनते-बनते रुक सकता है। साथ ही, किसी योजना में सफलता मिल सकती है।
आप सपने में गहने चोरी होता हुए देखते हैं, तो इसका मतलब आपको कोई अशुभ संकेत मिल सकता है और शत्रु परेशान कर सकते हैं।
हर सपने के पीछे अच्छे और बुरे संकेत होते हैं इसलिए हम इसे कभी भी नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। ये सपने कभी सच होते हैं कभी नहीं होते।
ऐसा कहा जाता है कि सुबह का सपना सच होता है। अक्सर सुबह का सपना कभी बुरा होता है, जो पूरा भी हो जाता है।
जब हम सपने में इतने खो जाते हैं कि सुबह उठने पर हमें पूरा सपना याद नहीं रहता है या बुरा सपना देखते हैं तो वह हमें पूरा याद होता है। कहीं न कहीं इससे भी बुरे और अच्छे प्रभाव पड़ते हैं।
सपने में चोर देखने से ये शुभ या अशुभ परिणाम मिलते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM