कमर में कौड़ी बांधने से क्या होता है?


By Ayushi Singh21, Jan 2025 01:20 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में कौड़ी का विशेष महत्व है और इसका प्रयोग पूजा-पाठ में किया जाता है। आइए जानते हैं कि कमर में कौड़ी बांधने से क्या होता है-

बुरी नजर से बचाव

अगर कोई परिवार में बुरी नजर का सामना कर रहा है तो कमर में कौड़ी बांधने से बुरी नजर से बचाव होता है।

माता लक्ष्मी का प्रतीक

कौड़ी को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है और इसे बांधने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही, कई समस्याओं से राहत मिलती है।

बुरी नजर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुरी नजर एक तरह की नकारात्मक ऊर्जा है। इसकी वजह से परिवार के सदस्यों पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

काले धागे में बांधे

हमेशा कौड़ी को काले धागे में बांधना चाहिए। इससे किसी को बुरी नजर लगी है तो वह तुरंत उरत जाती है। इससे सदस्यों को आराम भी मिल जाता है।

बच्चे के कमर में बांधे

बच्चे के कमर में कौड़ी बांधने से बच्चा स्वस्थ रहता है और इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

इन कारणों से कमर में कौड़ी बांधना चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

दीपक से दीपक जलाने से क्या होता है?