आलू का रस रोजाना रात को चेहरे पर लगाने से क्या होता है?


By Ritesh Mishra08, Feb 2025 10:59 AMnaidunia.com

आलू केवल खाने में ही नहीं बल्कि इसका रस स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसमें विटामिन सी, बी कॉम्प्लेक्स और मिनरल्स स्किन को अंदर से पोषण देते हैं।

आलू का रस चेहरे पर लगाने के फायदे

आज हम इस लेख में जानेंगे कि रोजाना रात को सोने से पहले चेहरे पर आलू का रस लगाने से क्या फायदे मिलते हैं।

त्वचा को निखारने के लिए आलू का रस

आलू के रस में नेचुरल ब्लीच की तरह काम करता है। इसे रोज लगाने से चेहरा साफ और ग्लोइंग होने लगता है।

डार्क सर्कल्स कम करने में मददगार

आलू के रस में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी पाया जाता है, जो डार्क सर्कल्स कम करने में मदद करते हैं।

पिंपल्स और दाग-धब्बों के लिए फायदेमंद

आलू के रस में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाया जाता है, जो मुहांसों को खत्म करने में मदद करता है। इससे पिंपल्स के दाग और पिगमेंटेशन भी हल्के होने लगते हैं।

झुर्रियों को दूर करने में मददगार

आलू का रस एंटी-एजिंग प्रॉपर्टी से भरपूर होता है। यह झाइयों, फाइन लाइंस और झुर्रियों को कम करता है।

सनबर्न और जलन से राहत

स्किन टैन हो जाने पर आलू का रस लगाना फायदेमंद है। इससे टैनिंग और जलन को कम करने में मदद मिलती है।

आलू का रस चेहरे पर कैसे लगाएं

इसके लिए सबसे पहले आलू को कद्दूकस कर उसका रस निकाल लें। अब इसे रूई की मदद से पूरे चेहरे पर लगाएं। इसके बाद 15-20 मिनट सूखने के बाद चेहरे को धो लें।

इसी तरह की अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

White Hair से है परेशान? घर पर बनाएं 1 देसी तेल