गर्मी में ठंडी चीजें पीना हर किसी को पसंद होता है। अगर आप ग्रीन टी के शौकीन है, तो आज हम आपको बताएंगे की गर्मियों में ग्रीन टी में आइस डालकर पीने से शरीर में क्या असर होता है। क्या आइस वाली ग्रीन टी शरीर के लिए फायदेमंद है या नहीं। आइए जानें ग्रीन टी में आइस डालकर पीने से क्या होता है।
ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं। ग्रीन टी में बर्फ डालकर पीने से ये प्रोसेस और असरदार हो जाती है।
ग्रीन टी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे कैलोरी बर्न करने में मदद होती है। ग्रीन टी में आइस डालकर पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और अनहेल्दी स्नैकिंग से बचाव होता है।
ग्रीन टी में आइस डालकर पीने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है, जिससे हार्ट प्रॉब्लम्स का खतरा कम होता है। साथ ही इससे ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा होता है।
ग्रीन टी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स स्किन से फ्री रेडिकल्स को हटाकर स्किन को ग्लोइंग और जवां बनाए रखती हैं। इसमें आइस डालकर पीने से स्किन हाइड्रेटेड रहती है।
ग्रीन टी में आइस डालकर पीने से डाइजेशन अच्छा होता है, जिससे पेट हल्का और हेल्दी रहता है। यह एसिडिटी और ब्लोटिंग की दिक्कत को दूर करने में भी मदद करती है।
ग्रीन टी में मौजूद एल-थियानीन दिमाग को शांत करने में मदद करता है, जिससे स्ट्रेस कम होता है। आइस ग्रीन टी पीने से ब्रेन फ्रेश फील करता है।
आप भी इस बार गर्मियों में आइस वाली ग्रीन टी जरूर ट्राई करें। इस तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए naidunia.com पर क्लिक करें।