खाली पेट शहद और लहसुन खाने से होते हैं ये कमाल के फायदे


By Ritesh Mishra17, Mar 2025 10:23 AMnaidunia.com

लहसुन और शहद का सेवन हमारे सेहत के लिए रामबाण का काम करते हैं। लहसुन में मैंगनीज, विटामिन सी, बी 6, कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। वहीं, शहद अपने एंटीबायोटिक और एंटी-बैक्टीरियल गुणों के लिए जाना जाता है।

लहसुन और शहद के फायदे

आज हम इस लेख में जानेंगे कि रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन और शहद दोनों का एक साथ सेवन करने से क्या स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं?

मोटापा कम करने में सहायक

शहद और लहसुन का एक साथ सेवन करने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है। यह शरीर में जमे एक्स्ट्रा फैट को कम करने में मदद करता है।

मजबूत इम्यूनिटी करने में मददगार

लहसुन में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं। वहीं, शहद में एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाएं जाते हैं, जो शरीर को इंफेक्शन से बचाते हैं।

गैस, एसिडिटी से छुटकारा

रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन और शहद के सेवन से पेट से जुड़ी परेशानियों में आराम मिलता है। ये पेट की गैस, एसिडिटी और कब्ज को दूर करने में मदद करता है।

सर्दी-जुकाम से बचाव

लहसुन और शहद गले की खराश और बंद नाक खोलने में मदद करते हैं। यह सर्दी-जुकाम से बचाने में मदद करते हैं।

स्किन को ग्लोइंग बनाएं

शहद और लहसुन शरीर से टॉक्सिन निकालते हैं, जिससे स्किन हेल्दी बनती है। इसके रोजाना सेवन से पिंपल्स और दाग-धब्बों कम होते हैं।

कैसे करें सेवन?

इसका सेवन करने के लिए 2-3 लहसुन की कलियों को रातभर शहद में भिगोकर रखें। इसे सुबह खाली पेट खाएं और गुनगुना पानी पिएं।

खाली पेट शहद और लहसुन खाने से होते हैं ये कमाल के फायदे। इसी तरह स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

क्या लहसुन से बवासीर बढ़ती है?