गाय को हिंदू धर्म में पवित्र और पूजनीय माना जाता है। गाय को रोटी खिलाना पुण्य का काम कहा जाता है। यह देवी देवताओं की कृपा प्राप्त करने और लाइफ में पॉजिटिविटी का एक माध्यम भी माना जाता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे गाय को बासी रोटी खिलानी चाहिए या नहीं।
गाय में 33 कोटी देवी-देवताओं का वास माना जाता है। गाय को रोटी देने से भगवान कृष्ण और अन्य देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।
गाय को अमावस्या, पूर्णिमा, और गुरुवार के दिन रोटी देना बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। इन दिनों को आध्यात्मिक एनर्जी को बढ़ाने के लिए शुभ माना जाता है।
गाय को कभी भी बासी या जूठी रोटी नहीं देनी चाहिए। हमेशा ताजी और साफ रोटी ही दें। बासी या जूठी रोटी देने से घर में अपवित्रता और नेगेटिविटी का वास हो सकता है।
गाय को रोटी देने से पहले नहाएं और रोटी को सफाई से बनाएं। इससे आपकी भक्ति और आस्था बढ़ती है। साथ ही ऐसा करने से आपको देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है।
राहुकाल के टाइम गाय को रोटी न दे। इसे अशुभ माना जाता है। हमेशा शुभ मुहूर्त में ही गाय को ताजी और साफ रोटी खिलाएं।
गाय को रोटी अच्छे मन से दें और रोटी को किसी साफ और शुद्ध जगह पर रखें। गाय को रोटी हमेशा साफ और सम्मानजनक तरीके से ही खिलाएं।
रोजाना गाय को रोटी खिलाने से लाइफ की प्रॉब्लम कम होती है। इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य सूचनाओं पर आधारित है। इस तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए naidunia.com पर क्लिक करें।