कांच के बोतल में मनी पलांट लगाने से क्या होता है?


By Ayushi Singh05, Jun 2025 07:00 AMnaidunia.com

हिंदू धर्म में मनी प्लांट का विशेष महत्व है। इसे घर में लगाने से धन आकर्षित होता है और शुभ भी माना जाता है। आइए जानते हैं कि कांच के बोतल में मनी प्लांट लगाने से क्या होता है-

माना जाता है शुभ

वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट को कांच की बोतल में लगाना शुभ माना गया है। ऐसा करने से धन और समृद्धि आती है।

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

ऐसा माना जाता है कि कांच की बोतल में मनी प्लांट लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

होता है धन का आगमन

वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट को कांच की बोतल में लगाने से धन का आगमन होता है और इससे परिवार की आर्थिक स्थिति दूर होती है।

मनी प्लांट को किस दिशा में लगाना चाहिए?

कांच की बोतल में मनी प्लांट को घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना सबसे शुभ माना जाता है। इससे धन-धान्य में बढ़ोतरी होती है।

इन बातों का रखें ध्यान

मनी प्लांट को कांच की बोतल में लगाते समय कुछ चीजों का ध्यान रखना चाहिए जैसे पानी की स्वच्छता, बोतल का रंग और दिशा आदि।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

इन कारणों से कांच के बोतल में मनी पलांट लगाना चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

वैवाहिक जीवन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए दही के करें ये उपाय