सिरहाने पानी रखकर सोने से क्या होता है?


By Ram Janam Chauhan01, Feb 2025 11:00 AMnaidunia.com

कई लोगों को रात में सोने से पहले अपने सिरहाने के पास पानी रखने की आदत होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं, ऐसा करना शुभ और अशुभ दोनों फल दे सकता है।

नकारात्मक ऊर्जा को दूर करें

रात में सिरहाने के पास पानी रखने से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में सहायता मिलती है। साथ ही, इससे मानसिक शांति भी मिलती है।

स्वास्थ्य पर बुरा असर

अगर आप रात में सिरहाने के पास पानी को खुला रखते हैं, तो इससे पानी दूषित हो सकता है और स्वास्थ्य पर बुरा असर हो सकता है।

बुरे सपनों से मुक्ति

माना जाता है कि अगर आप रात में सोने से पहले तांबे के बर्तन में जल रखते हैं, तो इससे रात में बुरे सपने नहीं आते हैं।

क्या कहता है विज्ञान?

विज्ञान के मिताबिक, रात में सिरहाने के पास पानी रखने से इसमें कई बैक्टीरिया जमा हो सकते हैं। जिसकी वजह से पानी की शुद्धता पर असर हो सकता है।

सिरहाने के पास पानी रखना शुभ

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, सिरहाने के पास पानी रखना शुभ होता है, लेकिन इसे सही दिशा में रखें, ताकि सकारात्मक ऊर्जा आकर्षित हो।

पानी रखते समय सावधानियां

सिरहाने के पास पानी को रखते समय कुछ सावधानियां रखनी चाहिए। इसे रखने के लिए कांच का बोतल इस्तेमाल ना करें, पानी को खुला ना रखें और सुबह उठकर इसका सेवन ना करें।

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है। इनकी हम अपनी तरफ से कोई पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म से जुड़ी ऐसी खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

ये 6 चीजें बढ़ाएंगी प्यार, रिश्ते में बनी रहेगी मधुरता