हिंदू धर्म में पेड़-पौधे का बहुत महत्व है। पेड़-पौधे की पूजा करने से जीवन में कई लाभ मिलते हैं और अनेकों परेशानियों से छुटकारा भी मिलता है। आइए जानते हैं कि किन पेड़ों में तिल डालने से होगी धनवर्षा-
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रोजाना पीपल के पेड़ की पूजा करने से सभी देवी और देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। वहीं, अगर पीपल के पेड़ में तिल डाले तो इसके कई लाभ प्राप्त हो सकते हैं।
नीम के पेड़ की पूजा करने से हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है, लेकिन वहीं नीम के पेड़ में तिल डाले तो जीवन में कई परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
ऐसा कहा जाता है कि शमी के पौधे में तिल का दीपक जलाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा बनी रहती है। इससे जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर होती हैं।
आंवले के पेड़ की पूजा करने से देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है। इस पेड़ पर तिल डालने से जीवन में खुशहाली आती है।
बरगद को वट का वृक्ष भी कहा जाता है। इस पेड़ की पूजा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। बरगद के पेड़ में तिल को डालने से पितरों की आत्मा तृप्त होती है।
तुलसी के पेड़ में मां लक्ष्मी का वास होता है। पूजा के दौरान तुलसी के पेड़ में तिल को डालने से धन लाभ होता है और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
इन पेड़ों में तिल डालने से धन वर्षा होगी। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM