प्याज और शहद एक साथ खाने से क्या होता है?


By Lakshita Negi21, Mar 2025 02:00 PMnaidunia.com

शहद और प्याज दोनों ही हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब हम इन्हें एक साथ खाते हैं, तो इसके मिक्सचर से हमारे शरीर को कई फायदे मिलते हैं। शहद और प्याज का मिक्सचर एक आयुर्वेदिक दवा की तरह काम करता है। आइए जानें इसको खाने के क्या फायदे होते हैं।

इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए

शहद और प्याज को एक साथ खाने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो बैक्टीरिया और वायरस से शरीर की लड़ने में मदद करते हैं।

गले की खराश और खांसी से राहत

जिनको गले में खराश या खांसी की दिक्कत हो, तो शहद और प्याज का रस मिक्स करके पीने से आपको जल्दी आराम मिलता है। यह गले को शांत करके कफ को बाहर निकालने में मदद करता है।

डाइजेशन के लिए फायदेमंद

शहद और प्याज के मिक्सचर को खाना पेट के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। इससे पेट में होने वाली दिक्कत जैसे कब्ज, अपच और दर्द को दूर करने में मदद मिलती है।

हार्ट हेल्थ के लिए

शहद और प्याज के मिक्सचर से शरीर का कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद मिलती है और ब्लड प्रेशर को बैलेंस में रखता है, जिससे हार्ट प्रॉब्लम का खतरा कम होता है।

शरीर को डिटॉक्स करें

शहद और प्याज को साथ में खाने से शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करते हैं। इससे लिवर और किडनी हेल्दी रहती है और शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

स्किन के लिए

इसका सेवन करने से स्किन ग्लोइंग बनती है और एक्ने की दिक्कत दूर करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं जो स्किन इंफेक्शन से बचाते हैं।

एक चम्मच प्याज के रस में एक चम्मच शहद को मिलाकर रोजाना खाली पेट लें। यह आपको हेल्दी और एनर्जेटिक रखेगा। इस तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए naidunia.com पर क्लिक करें।

पुरुषों की सेहत का खजाना हैं किचन के ये 5 मसाले