हिंदू धर्म में रंगों का बहुत महत्व है। ऐसे में पूजा या अनुष्ठानों के दौरान काले रंग के कपड़े को पहनना शुभ है या अशुभ। आइए जानते हैं, इस बारे में विस्तार से
मान्यताओं के अनुसार, काले रंग के कपड़े शनि और राहु ग्रह से संबंधित होते हैं। इसलिए, इसे पूजा के दौरान पहनना अशुभ माना जाता है।
हिंदू धर्म में पूजा या अनुष्ठानों के दौरान काले रंग के कपड़े को पहनने से नकारात्मक शक्ति आकर्षित हो सकती है।
पूजा के दौरान काले रंग के कपड़े पहनने से ध्यान और शांति में बाधा आती है। जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
काले रंग के कपड़े गर्मी को सोखते हैं। जिसके कारण पूजा,हवन और अनुष्ठानों के दौरान इसे पहनने से असहजता महसूस हो सकती है।
पूजा और अनुष्ठानों के दौरान काले रंग के कपड़े को पहनना अशुभ माना जाता है, लेकिन शनि देव की पूजा करते दौरान इसे पहनना शुभ होता है।
पूजा करते समय काले रंग के कपड़े को पहनने की बजाय सफेद,पीला और लाल रंग के कपड़े को पहन सकते हैं।
हिंदू धर्म के मान्यताओं के अनुसार, काले रंग के कपड़ों की मृत्यु और अंधकार का प्रतीक माना जाता है। इसलिए, इसे पूजा के दौरान पहनना अशुभ हो सकता है।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com