बरगद के पेड़ की जड़ घर लाने से क्या होता है?


By Ayushi Singh04, Oct 2024 06:39 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में बरगद के पेड़ विशेष महत्व है। इस पेड़ में त्रिदेव यानी ब्रह्मा, श्री हरि विष्णु और महेश का वास होता है। आइए जानते हैं कि बरगद के पेड़ की जड़ घर लाने से क्या होता है-

आती है शांति और समृद्धि

बरगद के पेड़ को धार्मिक मान्यता से शुभ माना जाता है। इसकी जड़ घर में रखने से शांति और समृद्धि का आती है।

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

बरगद के पेड़ को एक शक्तिशाली वृक्ष माना जाता है। इसकी जड़ घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

दूर होती है नकारात्मक ऊर्जा

अगर घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, तो बरगद की जड़ घर में रखने से बुरी आत्माओं और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

रिश्ता होता है मजबूत

बरगद के पेड़ की जड़ को घर में रखने से परिवार के बीच में प्रेम बना रहता है और इससे रिश्ता भी मजबूत होता है।

दूर होता है कर्ज

अगर जीवन में कर्ज का सामना कर रहे हैं,तो बरगद के पेड़ की जड़ घर लाने से कर्ज से मुक्ति पा सकते हैं। इससे धन लाभ के योग बनते हैं।

मिलती है मानसिक शांति

जीवन में ज्यादा तनाव का सामना कर रहे हैं, तो घर में बरगद के पेड़ की जड़ रखने से मानसिक शांति मिलती है और तनाव भी कम होता है।

इन कारणों से बरगद के पेड़ की जड़ घर ला सकते हैं। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

नवरात्र में लौंग के तेल का दीपक जलाने से हर समस्या होगी दूर