गायत्री मंत्र का जाप रात में करने से क्या होता है?


By Prakhar Pandey06, Jun 2024 12:09 PMnaidunia.com

गायत्री माता को समर्पित है गायत्री मंत्र

गायत्री मंत्र का अत्यधिक महत्व माना जाता है। यह मंत्र माता गायत्री को समर्पित होता है। रोजाना इसका जाप करने से ज्ञान और बुद्धि का विकास होता है।

मंत्रों को पढ़ने के नियम

मंत्रों का जाप करने के नियम होते हैं, इनका पालन न करने पर शुभ फलों की प्राप्ति नहीं होती है। कई मंत्रों को रात में नहीं पढ़ना चाहिए। ऐसे में जानेंगे कि गायत्री मंत्र को रात में पढ़ने से क्या होता है?

गायत्री मंत्र

ऊँ भुर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्।।

दूर होती है नकारात्मक ऊर्जा

रात में गायत्री मंत्र का जाप करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

नींद की समस्या से छुटकारा

वहीं, जिन लोगों को रात में नींद की समस्या होती है, ऐसे लोगों को रात में गायत्री मंत्र पढ़ने की सलाह दी जाती है।

बुरे सपनों से छुटकारा

रात में गायत्री मंत्र का जाप करने से बुरे सपनों से भी छुटकारा मिलता है। सोने से पहले गायत्री मंत्र का जाप करने से बार-बार नींद भी नहीं टूटती है।

तनाव होता है कम

वहीं, दिनभर के काम के बाद अक्सर लोग तनाव का शिकार होते हैं। ऐसे में सोने से पहले मंत्र का जाप करने से तनाव कम होता है और दिमाग शांत होता है।

भय से छुटकारा

रात में सोने से पहले गायत्री मंत्र का जाप करने से भय से छुटकारा मिलता है और साथ ही गुस्सा भी शांत होता है।

रात में गायत्री मंत्र का जाप करने से ये लाभ मिलते हैं। धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com

इन लोगों से क्रोधित होते हैं शनिदेव