अजवाइन का काढ़ा सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन लोग इसको बनाने को लेकर काफी कंफ्यूज रहते है। आइए जानते हैं कि कैसे अजवाइन का काढ़ा बनाएं और क्या फायदे मिलते हैं?
अजवाइन का काढ़ा बनाने के लिए 1 गिलास पानी में आधा चम्मच अजवाइन और थोड़ा सा अदरक डालकर उबाल लें। जब पानी आधा हो जाए, तो गैस बंद कर दें।
हर स्वस्थ इंसान को रोजाना 1 कप अजवाइन का काढ़ा पीना चाहिए। दरअसल, अजवाइन का काढ़ा औषधीय गुणों से भरपूर होता है।
अगर किसी व्यक्ति को खांसी जुकाम होने लगे, तो खाली पेट अजवाइन का काढ़ा पीना चाहिए। इसको पीने से खांसी जुकाम से राहत मिलेगा।
अजवाइन का काढ़ा पीने से वजन भी कम होता है, क्योंकि इसे पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और फिर कैलोरी बर्न होती है।
अजवाइन का काढ़ा गठिया के रोगियों के लिए फायदेमंद साबित होता है, क्योंकि अजवाइन के काढ़ा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।
अगर कोई व्यक्ति रोजाना अजवाइन का काढ़ा पीता है, तो इसे इंफेक्शन होने का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है।
अजवाइन का काढ़ा पीना सेहत के लिए वरदान होता है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ