तुलसी का पानी पीने से क्या होता है?


By Arbaaj24, May 2024 10:18 AMnaidunia.com

तुलसी का पौधा

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी का पौधा सबसे शुभ माना जाता है। इसके साथ ही तुलसी औषधीय गुणों से भरपूर होता है।

तुलसी का पानी

तुलसी का पानी पोषक तत्व से भरपूर होता है इसलिए इसको पीना शरीर के लिए अच्छा माना जाता है। इसके साथ ही कई समस्याओं में बेहतर साबित होता है।

पाचन दुरुस्त

अगर आपका पाचन खराब रहता है, तो रोजाना सुबह तुलसी का पानी पीना चाहिए। तुलसी का पानी पेट को दुरुस्त रखता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

यदि आप डायबिटीज के रोगी है, तो तुलसी का पानी आपके लिए फायदेमंद होगा। तुलसी का पानी डायबिटीज को कंट्रोल रखता है।

इम्यूनिटी मजबूत

शरीर में इम्यूनिटी का मजबूत होना जरूरी होता है। ऐसे में अगर किसी की इम्यूनिटी कमजोर हो रही हो, तो तुलसी का पानी पिएं।

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल

कोलेस्ट्रॉल लाइफस्टाइल से जुड़ी एक गंभीर समस्या है। इसको कंट्रोल करने के लिए तुलसी का पानी पीना चाहिए। तुलसी का पानी कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखता है।

ग्लोइंग स्किन

अगर आप स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनना चाहते है, तो रोजाना तुलसी का पानी पीना चाहिए। तुलसी का पानी त्वचा के लिए अच्छा होता है।

ऐसे बनाएं तुलसी पानी

तुलसी की 6-7 पत्तियों को पानी में डालकर रखें। सुबह उठकर उस पानी को हल्का गर्म करें, जब पानी आधा हो जाए, तो ठंडा करके छान लें और पिएं।

तुलसी का पानी सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

खाली पेट पुदीने की 2 पत्ती चबाने से क्या होता है?