आंवला सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। आंवला खाने से शरीर से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती हैं। आइए जानते है कि रोजाना 1 आंवला खाने से क्या-क्या होता है?
आंवला पोषक तत्व से भरपूर होता है। आंवले में आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर जैसे गुणकारी तत्व पाए जाते हैं, जिसकी वजह से शरीर को कई फायदे मिलते है।
अगर आपका पाचन तंत्र खराब रहता हैं, तो 1 आंवले का सेवन रोज खाली पेट करना चाहिए। खाली पेट आंवला खाने से पाचन दुरुस्त रहता है।
स्किन से जुड़ी समस्याओं में भी आंवला कारगर माना जाता है। स्किन पर झुर्रियां और मुंहासे होने पर रोजाना 1 आंवला खाना चाहिए।
यदि आप बढ़ते हुए वजन से परेशान है, तो रोजाना खाली पेट 1 आंवला खाएं। ऐसा करने से शरीर के वजन को कंट्रोल किया जा सकता है।
बालों को झड़ने से रोकने के लिए आंवले का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। इसलिए, रोजाना 1 आंवला खाएं।
ब्लड शुगर के मरीजों के लिए भी आंवला फायदेमंद होता है। हाई ब्लड शुगर को कम करने के लिए रोजाना 1 आंवला खाली पेट खाएं।
लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ