अजवाइन का सेवन पेट के साथ ही कई समस्याओं में फायदेमंद होता है। अजवाइन का सेवन आप पराठा बनाकर कर सकते हैं।
भारतीय लोग नाश्ते में पराठा खाना पसंद करते है। सेहत दुरुस्त करने के लिए नाश्ते में अजवाइन वाला पराठा खाना चाहिए।
अजवाइन में आयरन, कैल्शियम, फाइबर, प्रोटीन, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल के गुण पाए जाते हैं।
अजवाइन का पराठा खाने से सर्दियों में शरीर को अंदरूनी तौर पर गर्माहट मिलती है, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है।
पेट से जुड़ी समस्याओं में अजवाइन फायदेमंद होता है। इसका पराठा खाने से अपच जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
प्रेग्नेंसी के दौरान जिन महिलाओं को मतली और उल्टी महसूस होती है उनके लिए अजवाइन का पराठा फायदेमंद होता है।
अगर किसी के जोड़ों में दर्द रहता है, तो नाश्ते में अजवाइन वाला पराठा खाना चाहिए। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण दर्द को कम करते है।
अजवाइन वाला पराठा इन समस्याओं में फायदेमंद होता है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ